एरवाकटरा (औरैया)। मारपीट व दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि इटावा के ताखा ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षक से उसके पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग थे। इसी बीच उसकी शादी हो गई। उसकी चार वर्ष की बेटी भी है।
इसके बाद भी दोनों की नजदीकियां बनी रहीं। आरोपी शिक्षक ने शादी का प्रलोभन देकर इटावा के एक होटल में 15 दिन रखा। इसके बाद शादी की। एक सप्ताह पहले होटल के कमरे में बंद कर भाग गया। शिक्षक के साथ एक अन्य महिला व दो युवक भी थे। उन्होंने उसे मारपीट कर गांव ले जाकर छोड़ दिया।
थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि युवती की तहरीर पर थाना क्षेत्र के गांव बेलझाली निवासी शिक्षक शुभम राठौर, एरवाकटरा के छिबरामऊ रोड निवासी राहुल पाल, इटावा के बकेवर निवासी महिला व मध्यप्रदेश के भिंड निवासी गौरव कुमार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)