फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधान प्रत्याशियों के निधन के कारण जिले की तीन ग्राम पंचायतों में रविवार को दोबारा मतदान होगा। भाग्यनगर एक और सहार ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों में चुनाव कराने के लिए शनिवार देर शाम पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। रविवार को तीनों ग्राम पंचायतों में आठ बूथों पर चुनाव होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि नामांकन से लेकर मतदान के बीच कुछ ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशियों का निधन हो गया था। इस कारण विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत तुर्कीपुर फफूंद, सहार की लछियामऊ व गुलरिहा में रविवार को दोबारा मतदान होगा।
रविवार को होने वाले मतदान को लेकर व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सहार और भाग्यनगर विकासखंड से शनिवार को एसडीएम रमेशचंद्र की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए आठ बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर चार मतदान कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से एक दारोगा और दो सिपाही मौजूद रहेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बिना मास्क लगाए किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें