औरैया। नगर पालिका परिसर में खराब हुई नलकूप की दो मोटरों की सोमवार देर रात तक मरम्मत काम काम चलता रहा। अधिकारियों सोमवार सुबह से पूरी तरह सभी मोहल्लों में आपूर्ति कराए जाने की बात कही है।
शहर के 10 मोहल्लों में दो दिन से पूरी तरह आपूर्ति ठप चल रही है। इनमें रुहाई, गुरुहाई, गुमटी, ठठराई, बहनटोला, बदनपुर, खिड़की साहबराय, परिहार टोला, तकिया, दिल्ली दरवाजा शामिल है। इन मोहल्लों में पेयजल संकट सोमवार को भी बना रहा। लोगों को उम्मीद थी कि दोपहर तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इधर देर शाम तक कर्मचारी मोटर ठीक करने में लगे रहे। अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने बताया कि मोटर ठीक कराई जा रही है। सोमवार सुबह से पूरी तरह आपूर्ति बहाल हो जाएगी। बता दें कि नगर पालिका और नुमाइश मैदान में लगे नलकूप की तीन मोटर शुक्रवार को खराब हो गई थी। इससे 13 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। रविवार को नगर पालिका की एक मोटर ठीक कराकर तीन मोहल्लों में आपूर्ति बहाल की गई थी। (संवाद)