फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान की हत्या में पुलिस ने तीन लोगों को भेजा जेल

Tue, 09 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के भारत अड्डा में 29 अप्रैल को ईंट से कूंचकर की गई किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने परिवार के ही तीन लोगोंं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस हिरासत में जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने की बात कबूली है।
विज्ञापन

सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुदरकोट थाना क्षेत्र के मुर्रा निवासी किसान संतोष बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भारत अड्डा में मकान बनाकर रह रहा था। 29 अप्रैल को चारपाई पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। किसान की ईंटों से वारकर हत्या की गई थी। पुलिस इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस को घटना से जुड़े कई सुराग मिले। इस पर पुलिस ने सुनील कुमार, नरेंद्र उर्फ घुन्ना, रवींद्र उर्फ रवि को बिधूना के नकेड़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि संतोष की सुनील से जमीन के विवाद में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर उक्त लोगों ने हत्या की साजिश रची थी। सोते समय संतोष के ऊपर ईंट व डंडे से हमला किया था। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि किसान संतोष की हत्या के मामले में बेटी पूजा ने मुर्रा निवासी परिवार के सुनील कुमार व विक्रम, रवि, घुन्ना व छुन्ना निवासी खिदरपुर बिधूना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों के मोबाइल सर्विसांल पर लिए थे। इसके साथ ही घटना में एक एक कड़ी मिलाकर जांच की। जांच में नामजद आरोपियों के खिलाफ कई साक्ष्य मिले। इस पर पुलिस उनपर नजर रखे थे और सोमवार सुबह हत्थे चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें