फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये पर मिलेगी पराली कटाने की मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। किसानों को अब पराली काटने के लिए किराये पर मशीन मुहैया होगी। इससे वे पराली न जलाएं और कृषि यंत्रों से उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके खेतों में पड़ी रहना दें, ताकि जैविक खाद तैयार हो सके। जिले के सभी सात ब्लॉकों के 36 गांवों को यह सुविधा प्रदान करने की तैयारी है।
विज्ञापन

धान की फसल पकने को तैयार है। पकने के बाद पराली न जलाएं। कृषि विभाग और प्रशासन के स्तर से इस वास्ते एक तरफ किसानों को जागरूक और आगाह किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि पराली जलाने से पर्यावरण को कितना नुकसान हो रहा। ऐसा करने पर उन्हें जुर्माना और जेल की सजा भी मिल सकती है। दूसरी तरफ ऐसी मशीनें भी मुहैया कराने के प्रयास चल रहे हैं। इससे पराली जलाए बगैर नष्ट किया जा सके। इसको को लेकर जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार के सात ब्लॉकों के कुल 36 गांव चिन्हित किए गए हैं। इन गांवों के किसानों द्वारा पराली जलाई गई थी। इनके खिलाफ एफआईआर व जुर्माने की कार्रवाई हुई थी। इस बार इन ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है।
इस संबंध कृषि उप निदेशक विजय कुमार का कहना है कि पिछले वर्ष जो भी गांव पराली जलाने में चिन्हित हुए हैं। वहां पर धान काटने के दौरान ऐसे किसानों को चिन्हित कर पराली ग्राम पंचायत के स्तर से काटी जाएगी। इसकी सूचना संबंधित किसान को संबंधित प्रधान देनी होगी।
विज्ञापन

चिह्नित पंचायतों ने कृषि मशीनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें मास्कियों सुपर सीडर, मल्चर, श्रब मास्टर, पैडी स्ट्रा चोकर, जीरो ड्रील व रीपर राइनों सेल्फ प्रोपेल्ड मशीनें शामिल हैं।
मशीन के एवज में किसान से लिया जाने वाला किराया शासन से तय होगा। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि दो-तीन दिन में इसे निर्धारित कर लिया जाएगा। उसी हिसाब से प्रधान किराया लेंगे, जो बैंक खाते में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें