फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जीएसटी दरों में गिरावट से मिली राहत, सराहनीय पहल

Thu, 04 Sep 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-04एयूआरपी 30- लक्ष्मी वर्मा। संवाद
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की ओर से चार दरों की जगह पर महज दो को मंजूरी दी गई। पांच व 18 स्लैब के कदम का खूब सराहा जा रहा है। जीएसटी परिषद की ओर से किए गए दावे के तहत 175 वस्तुएं सस्ती होंगी। जिले के लोगों ने इसे दीवाली का तोहफा बताया है। रोजमर्रा की वस्तुओं के सस्ते होने से लोगों ने सरकार के इस कदम की सराहना की है।
विज्ञापन

-
बोले लोग, मिली राहत
नशे की लत होगी दूर
फोटो-04एयूआरपी 30- लक्ष्मी वर्मा। संवाद
तंबाकू और धूम्रपान की सामग्री पर 40 फीसदी जीएसटी स्लैब लगाया जाएगा। सरकार का यह कदम सराहनी है। इससे लोग नशे की लत से काफी हद तक दूर होंगे। - लक्ष्मी वर्मा, शिक्षक

मध्यम वर्ग को मिली राहत
फोटो-04एयूआरपी 31- सुशीला पोरवाल। संवाद
दूध से लेकर रसोई की सामग्री सस्ती होने की घोषणा इस मंजूरी में नजर आ रही है। दैनिक प्रयोग की वस्तुएं सस्ती होने से मध्यम वर्ग को काफी राहत मिलेगी। यह सराहनीय पहल है।-सुशीला पोरवाल, गृहणी
विज्ञापन


मध्यम वर्ग का रखा गया है ध्यान
फोटो-04एयूआरपी 32- राजेश सक्सेना। संवाद
हाईस्पीड कार व बाइकों पर 40 फीसदी जीएसटी स्लैब लगाने का दावा किया जा रहा है। हल्के वाहनों को इसके दायरे में नहीं रखा गया है। ऐसे में मध्यम वर्ग का ध्यान रखा गया है।- राजेश सक्सेना, कामगार
-
भवन निर्माण होगा सस्ता
फोटो-04एयूआरपी 33- रामअवतार। संवाद
साबुन, तेल, फर्नीचर, कपड़े, साइकिल समेत सीमेंट पर जीएसटी दरों में कमी लाने की मंजूरी दी गई है। ऐसे में मकान निर्माण सस्ता होगा। मध्यम वर्ग की जरूरतों में ये बड़ी राहत देगी।-रामअवतार, दुकानदार

फोटो-04एयूआरपी 30- लक्ष्मी वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें