फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उमस से राहत, 20 एमएम बारिश से सड़कें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। आसमान छाए काले बादलों के साथ शुक्रवार सुबह से तेज बारिश देर शाम तक होती रही। मौसम विभाग ने 30 एमएम बारिश का रिकार्ड दर्ज किया। इधर बारिश के कारण अधिकतम ताममान 33 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मगर जलभराव होने से परेशानी बढ़ गई।
गुरुवार शाम पांच बजे से अचानक मौसम बदला तो शुक्रवार शाम तक असर रहा। इस बीच दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शहर के गोविंद नगर, बनारसीदास, दयालपुर, रुहाई, गुरुहाई, तिलक नगर, नारायणपुर, इंदिरा नगर नई बस्ती, आर्य नगर में जलभराव हो गया। इसके साथ ही दोपहर 12 बजे के करीब तेज हवाओं के साथ बारिश होने से कई जगह फाल्ट हो गए। जिससे करीब दो घंटे शहर की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

वहीं अयाना क्षेत्र गुरुवार रात शाम सात बजे से शुक्रवार शाम सात बजे तक 25 गांव की बिजली गुल रही। अयाना फीडर से जुड़ी लाइन में बारिश व तेज हवाओं के चलते कई जगह फाल्ट हो गए। बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में जलभराव रहा। लोग शाम तक घरों में दुबके नजर आए।

दो घंटे हुई बारिश से टापू बना सहायल गांव
सहायल।
सहार ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत सहायल जलभराव की समस्या से कई सालों से कराह रही है। ग्राम प्रधान व मंत्री हर मंच पर स्वछता की बात करते हैं, लेकिन अधिकारियों पर बातों पर कोई असर नहीं है। पिछले वर्ष सहायल पंचायत में डेंगू का प्रकोप बढ़ा था। शुक्रवार दोपहर दो घंटे की बारिश में सहायल गांव टापू बना नजर आया, वहीं जल भराव के बीच लोगों ने किसी तरह आवागमन किया।
गंदे पानी के जमा होने से संक्रमण का खतरा बढ़ा है। सहायल गांव की मुख्य रोड, याकूबपुर मार्ग पर जलभराव रहा। ग्रामीण रज्जू बाथम, संदीप बाथम, भूरा बाथम, बड़े यादव, छोटे यादव, जंटर आदि बताया कि हल्की बारिश भी मुसीबतें बढ़ा रही है। ग्रामीणों ने जल निकासी के प्रबंध कराए जाने की मांग की है। (संवाद)

21 जुलाई तक होगी बारिश
अछल्दा के ग्वारी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक 30 एमएम बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया है। शनिवार को दिन में 25 एमएम तक बारिश होगी। बताया कि अगले 21 जुलाई तक लगातार बारिश होने के आसार है। 16 जून को मौसम खुलेगा।
विज्ञापन

-
तिल, बाजरा की बुआई होगी लेट
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अब लगातार बारिश होगी। बारिश के कारण तिल और बाजरा की फसलें देर से हो सकती हैं। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर रहा है। इससे जुताई नहीं हो सकेगी। वहीं यह बारिश धान की रोपाई व नर्सरी के लिए फायदे मंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें