फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाली तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के भारापुर्वा में बीती पांच जुलाई की रात को नाली तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम को दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पहले पक्ष से भारापुर्वा निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि मौजमपुर थाना रसूलाबाद निवासी इंद्रपाल, श्यामसिंह व रिंकू ने उसके बेटे के साथ जातिसूचक गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा घर में घुसकर उसके व बेटी के साथ भी मारपीट की है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से इंद्रपाल निवासी मौजमपुर ने बांकेलाल दोहरे, बेटे जयप्रकाश, छोटू व एक बेटा अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के अाधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें