फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बहन के घर आई नाबालिग से रिश्तेदार ने किया दुुष्कर्म, रिपोर्ट

Sun, 25 Jun 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बहन के घर तंत्रविद्या से इलाज कराने आई नाबालिग के साथ बहनोई के रिश्तेदार ने जबरन कई दिनों तक दुष्कर्म किया। बेटी को ले जाने के लिए आए पिता ने घटना की जानकारी होने पर नामजद पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र निवासी युवक ने बिधूना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी भतीजी की शादी बिधूना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। उसकी 16 वर्षीय बेटी बीमार रहती थी। जिस पर वह 16 जून को अपनी बेटी को लेकर भतीजी के घर झाड़-फूंक से इलाज करवाने के लिए आया था। तीन-चार दिन इलाज करवाने के बाद वह बेटी को यहीं छोड़ कर चला गया। जब वह 23 जून को बेटी को लेने वापस आया, तो बेटी ने उसके साथ हुए बर्ताव की जानकारी दी। बेटी ने बताया कि बहनोई के रिश्तेदार सुमित उर्फ टिंकू यादव ने बहला-फुसला र गलत काम किया। विरोध करने पर जातिसूचक गालीगलौज करता था। बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ तीन दिन डरा धमका कर दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें