दिबियापुर। जनसंवाद कार्यक्रम अटेवा आपके द्वार के तहत अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव ने शिक्षकों के घर-घर जाकर पुरानी पेंशन की अलख जगाई। इस दौरान शिक्षक अमित पाल को अटेवा का जिला मंत्री बनाया।
दिबियापुर स्थित कृष्णानगर में बुधवार को अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव व कोषाध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने शिक्षक कर्मचारियों के आवास पर जाकर संपर्क किया। जनसंवाद कार्यक्रम में अमन यादव ने कहा कि सभी शिक्षक 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। 28 जनवरी को ज्यादा ज्यादा संख्या में एक्स (ट्विटर ) पर पुरानी पेंशन अभियान में हिस्सा लें।
चार फरवरी को रन फॉर पेंशन में लखनऊ पहुंचकर शामिल हों। सहार ब्लाक के शिक्षक अमित पाल को संगठन में जिला मंत्री मनोनीत किया गया। राशिद हसन, राधा कृष्ण, प्रदीप कुमार, नीलेश यादव, बृजभान, संजीव कुमार व अजय कुमार आदि मौजूद रहे।