फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग, फिर शादी से इनकार: बाइक न मिलने पर किया मना, युवती ने लगाया आरोप, पांच पर रिपोर्ट

Sun, 27 Nov 2022 04:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित युवती ने दहेज में अतिरिक्त मांग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जरूहौलिया निवासी युवती ने वर पक्ष पर बाइक की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि शादी के कार्ड छप चुके हैं और तैयारियां चल रही थीं। 

विज्ञापन

जरूहौलिया निवासी एक युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी जितेंद्र पुत्र सर्वेश कुमार निवासी गोपाल धर्मकांटा के पास इटावा रोड, औरैया के साथ तय की थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, दो दिसंबर को शादी होनी थी।
उन्होंने बताया कि गोद भराई व वरीक्षा में परिजनों ने डेढ़ लाख रुपये दिए थे। कार्ड बांटे जा रहे थे, इसी बीच जितेंद्र कुमार, पिता सर्वेश कुमार, मां मानश्री, बहन अनीता व बहनोई मनोज कुमार सवा लाख रुपये कीमत की बाइक की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके द्वारा देने में असमर्थता जताने पर शादी से इनकार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गइ है। मामले की जांच की जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें