मोहाली में बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के तहत बाबरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय लोडर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में लोडर सवार नौ बकरी व्यापारी और चार जानवर घायल हो गए। चीख पुकार सुनते ही आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें लोडर से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया।
रविवार को बकरियों को लेकर नौ बकरी व्यापारी एक लोडर से बाबरपुर बकरमंडी बाजार से ग्राम गमनामऊ लौट रहे थे। बाबरपुर मार्ग पर ग्राम केसमपुर पसईपुर के पास लोडर चालक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान लोडर पलट गया। इससे लोडर पर सवार बकरी व्यापारियों में चीख पुकार मच गई।
लोगों ने बकरी व्यापारी जसवंत रावत पुत्र रोशन लाल, जयराम पुत्र शंकर लाल, विनोद पुत्र शंभू दयाल, सत्य प्रकाश पुत्र मोतीलाल, श्रीनिवास पुत्र मोतीलाल, राजाराम पुत्र रामदीन, हरगोविंद पुत्र रमेश चंद्र, राहुल पुत्र कामलता प्रसाद निवासी गमनामऊ को लोडर से बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सौ शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया।