टक्कर के बाद आग लगने से क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
औरैया-दिबियापुर मार्ग पर सोमवार रात एक डंपरऔर कार में भिड़ंत हो गई। इसमें डंपर पलट गया और कार में आग लग गई। कार चालक को लोगों ने बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। कार में लगी आग को फायर ब्रिगेड ने बुझाया। सोमवार रात करीब 2 बजे औरैया-दिबियापुर मार्ग पर ग्राम सेहुद के पास कार और डंपर में भिड़ंत हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास घरों में सो रहे लोग सड़क पर आ गए। यहां कार में ड्राइवर बेसुध पड़ा था। जबकि कार पीछे के हिस्से में आग लग गई थी। किसी प्रकार से आसपास के लोगों ने चालक को घायलावस्था में बाहर निकाला। डंपर भी गिट्टी समेत पलट गया। था।
इस बीच लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दी। पुलिस ने एनटीपीसी एवं जिले की फायरब्रिगेड को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने कार के घायल ड्राइवर वासू पुत्र उमेश बाजपेई निवासी हरवंश मोहाल कानपुर को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग से कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि डंपर को मंगलवार दोपहर क्रेन की मदद से खड़ा कर लिया गया। थाना पुलिस के अनुसार कार चालक दिबियापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर कानपुर लौट रहा था।