फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आंधी तूफान व ओलावृष्टि को लेकर रेड अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नौतपा में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। हालांकि बृहस्पतिवार दोपहर मौसम विभाग की ओर से आंधी तूफान, बिजली व ओलावृष्टि को लेकर रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया। इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। नौतपा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि एक दिन पहले तापमान 45 डिग्री पर पहुंचा था। सुबह 10 बजे से ही लू चलने लगी। वहीं 12 बजे से तीन बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

पिछले सात दिनों से जनपद का तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। बुधवार को इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन गुरुवार को तापमान फिर घटकर 44 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार में भी गिरावट आई और यह 17 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से दर्ज की गई। दोपहर के समय सड़कों पर आवागमन करते लोग छांव ताकते नजर आए। वहीं नगर निकायों की ओर से स्प्रेगन चलाकर कुछ हद तक लोगों को पानी की फुहार से राहत देने का प्रयास किया गया। जगह-जगह सड़कों पर पानी के टैंकरों से पानी के इंतजाम किए गए। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की चहलकदमी न के बराबर रही। बाजारों में भी सन्नाटा देखने को मिला। शाम के समय बाजार गुलजार हुए। बृहस्पतिवार दोपहर मौसम विभाग की चेतावनी पर जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी। इसमें 24 घंटों के अंदर कुछ स्थानों पर गरज के साथ तूफान (हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे तक), बिजली और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई। लोगों को जरूरी सावधानी बरतने के भी निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें