कसबे में भीषण सर्दी की मार झेल रहे गरीबों को बचाने के लिए अछल्दा चौराहे के पास एक गेस्ट हाउस में विधायक प्रदीप यादव ने कंबल वितरित किए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
इस मौके पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि गरीबों का ध्यान सपा सरकार में ही दिया जा रहा है। उन्होंने जिले के सामाजिक संगठनों से गरीबों को ठंड के मौसम से निजात दिलाने को मदद करने की अपील की है।
मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप यादव के साथ- साथ ब्लाक प्रमुख भाग्यनगर विनय यादव, दिबियापुर विधान सभा प्रभारी कमलेश यादव, बैकुंठ यादव आदि का नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद इजहार अहमद मेव ने स्वागत किया।
इस अवसर पर सपा नगर अध्यक्ष सत्तार कुरैशी, सभासद जयवीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजू स्वर्णकार, सलीम कुरैशी, इसरार अमीन, मुस्लिम, लाला दिवाकर, शाकिर कुरैशी, छात्र नेता सौरभ यादव, ग्राम प्रधान पूती यादव, सुखवीर सिंह फौजी, अद्दा बाबा, बलराम यादव आदि मौजूद रहे।