फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडि़ता से बात कर डीएम ने जानी हकीकत

Sun, 19 Apr 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
आप फूलमती बोल रही हैं। आपकी समस्या हल हुई या नहीं। शनिवार को दिबियापुर थाने में समाधान दिवस के दौरान स्वयं डीएम ने एक पीड़िता से बात की। पीड़िता के संतुष्ट होने पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। डीएम माला श्रीवास्तव ने शिकायतें भी सुनी। समाधान दिवस में एसपी मनोज तिवारी ने समस्याएं सुनकर निस्तारण किया।
विज्ञापन



 
डीएम ने समाधान दिवस में सबसे पहले समाधान दिवस का रजिस्टर देखा। समाधान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण की प्रगति परखने को 21 मार्च को पहुंची पीड़िता फूलमती पत्नी छेदालाल निवासी हरी का पुर्वा का मोबाइल मिला दिया।


पीड़िता का जमीन संबंधी विवाद का समाधान होने पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। निर्देश दिए कि पीड़ितों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करें।



एसपी मनोज तिवारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने थाने में कंडम हो रहे वाहनों का निस्तारण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया।
विज्ञापन




इस दौरान नायब तहसीलदार शमशेर सिंह, नगर पंचायत दिबियापुर के अधिशासी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय, कानूनगो केशव कुमार, लेखपाल वीरेंद्र प्रजापति, लेखपाल शिव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें