फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाइट क्रिकेट में रवि चाय इलेवन ने जीता खिताब

Wed, 17 Jun 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30-ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
अजीतमल। नीरज राजपूत की स्मृति में राज क्रिकेट क्लब टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का 26वें दिन समापन हो गया।
विज्ञापन

20 मई से प्रारंभ इस रात्रिकालीन क्रिकेट में 64 टीमों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार रात फाइनल मुकाबले में रवि चाय इलेवन ने लालमन इलेवन को हराकर खिताबी मुकाबला जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रवि चाय इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में 128 रन बनाए। टीम की ओर से सूरज ने 50 रनों की पारी खेली। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लालमन इलेवन की टीम 12 ओवरों में 64 रन बनाकर सिमट गई। गेंदबाजी में विशाल ने तीन विकेट झटके, जबकि सुदामा और हिम्मत सिंह ने दो-दो विकेट लेकर रवि चाय इलेवन टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ पूजन राजपूत ने किया। समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख उमर्दा (कन्नौज) अजय वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सूरज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सत्यम को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया। भारत सिंह राजपूत एवं दिनेश राजपूत ने निर्णायक रहे।
विज्ञापन

आयोजक विजय राजपूत व अजय राजपूत ने कहा कि नीरज राजपूत की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। आयोजन को सफल बनाने में शिवाकांत राजपूत, विनय राजपूत, दीपक राजपूत, ट्विंकल, कपिल व सागर का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें