फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी राशन दुकानें होंगी कैशलेस

Thu, 23 Feb 2017 11:28 PM IST
औरैया
विज्ञापन
जानकारी देते डीएसओ दिलीप कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरीबों के अनाज की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती की जा रही है।  सभी सरकारी राशन की दुकानों को जिला पूर्ति विभाग ने कैशलेस करने का निर्णय लिया है। इसकेे लिए योजना तैयार कर ली गई है। जिले के तीन कोटाडीलरों को ईपीओएस मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं राशन कार्ड धारकों के आधार कार्ड की फीडिंग का काम भी तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन


 जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिले की सभी सरकारी राशन की दुकानें कैशलेस होंगी। इसके लिए कार्ड धारकों के आधार कार्ड की फीडिंग का काम तेज कर दिया गया है। आधार कार्ड फीड होते ही कोटा डीलरों को ईपीओएस मशीन उपलब्ध करा दी जाएंगी। हर कार्ड धारक को समय से खाद्यान्न मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें