फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में धांधली करना डीलर को पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक अछल्दा की ग्राम पंचायत भसौरा में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर डीएम ने एसडीएम को दुकान निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भसौरा मेें कोटा डीलर देवेंद्र कुमार के खिलाफ राशन वितरण में बड़े पैमाने पर घटतौली करने, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली, विरोध पर झगड़ने की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम अभिषेक सिंह से की थी। जिस पर डीएम ने एसडीएम बिधूना रशीद अली को प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए थे। पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार को राशन की दुकान पर जांच के दौरान कई अनियमितताएं मिलीं।
जिसकी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई। डीएम ने एसडीएम को कोटा डीलर की दुकान को निलंबित करने के निर्देश दिए। डीएसओ देवमणि मिश्र ने कहा कि जिले के कई कोटा डीलरों के यहां अनियमितता बरती जा रही है। ऐसे डीलर सुधार कर लें। उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में राशन वितरित करें। इसमें अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें