फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उन्नाव जनपद के एक गांव निवासी किशोरी ने तीन लोगों के खिलाफ अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पूर्व इटावा के पक्का बाग बस स्टैंड पर विकास यादव से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि विकास ने रिश्तेदारों के पुलिस व बैंक में अधिकारी होने का हवाला देकर उसकी नौकरी लगवाने की बात कही थी। 24 दिसंबर 2020 को विकास ने एक साथी के साथ उसे कार से अछल्दा बुलाया। वहां पर विकास यादव, गोलू यादव व राहुल यादव ने दो दिन तक बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। 27 दिसंबर को उसे एक गांव में छोड़कर भाग गए। आरोप है कि वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची तो सुनवाई नहीं हुई। जिस पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर तीन माह बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें