दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कुदरकोट पुलिस ने बैवाह चाैराहे के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना में शामिल फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने बताया कि सोमवार शाम को थाना पुलिस बैवाह चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच इस दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा राहुल शर्मा निवासी ढकरा, थाना चकरनगर जिला इटावा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
बता दें कि 20 जून को थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बेटी से दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि पड़ोसी जीतू के यहां उनके साले राहुल का आना-जाना था। 15 जून की सुबह राहुल ने जीतू, मोहित के साथ मिल कर उसकी बेटी को जबरन कार में बैठाकर इटावा ले गए। जहां दुष्कर्म करने के बाद गांव के बाहर छोड़ गए थे। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार को राहुल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि जीतू व मोहित फरार हैं।