फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जीत कुनैडो प्रतियोगिता में जिले खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
आगरा के पनवारी में आयोजित जीत कुनैडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पांच गोल्ड व एक रजत पदक हासिल किया। साेमवार शाम को खिलाड़ियों के घर वापस लौटने पर स्वागत किया।
जीत कुनैडो संघ के राज्य चेयरमैन मनीष मिश्रा ने बताया कि आगरा के पनवारी स्थित श्रीराम आदर्श महाविद्यालय में 15 व 16 जुलाई को राज्य स्तरीय जीत कुनैडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें औरैया से सात वर्ष से 16 वर्ष के नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दो दिन चली प्रतियोगिता में 16 जुलाई की रात को फाइनल मुकाबले आयोजित कराए गए। जिसमें औरैया की अपर्ना शर्मा, अदित्री मिश्रा, रुद्राक्ष भदौरिया, दिव्यांशी मिश्रा व अनुभूति भदौरिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं रागिनी शर्मा ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले खिलाड़ियों 24 से 26 अगस्त तक श्रीनगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। सोमवार शाम को खिलाड़ियों के वापस लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिले के खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें