फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश, विनय और लाखन ने लहराया केसरिया परचम

Sat, 11 Mar 2017 11:45 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
जीत का प्रमाण्‍ापत्र लेते रमेश्‍ा ‌िददिवाकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा ने जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कब्जा कर लिया है। सदर सीट पर रमेश दिवाकर, दिबियापुर से लाखन सिंह और बिधूना से विनय शाक्य ने जीत दर्ज कराई है।  सुबह आठ बजे से गल्ला मंडी परिसर में मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड की मतगणना में सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश दिवाकर ने बसपा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर से बढ़त लेनी शुरू  कर दी। अंतिम परिणाम में भाजपा प्रत्याशी रमेश दिवाकर ने 31862 मतों से जीत हासिल कर ली। इन्हें 83580 मत मिले। बसपा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर दूसरे स्थान पर रहे। इन्होंने  51718 वोट हासिल किए। तीसरे नंबर पर रहे सपा प्रत्याशी मदन सिंह गौतम को 39201 वोट मिले।
विज्ञापन


दिबियापुर सीट पर भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच मुकाबला हुआ। यहां भाजपा प्रत्याशी लाखन सिंह ने 12094 मताें से जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव को पराजित किया। लाखन सिंह को कुल 71480 मत मिले। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव को 59386 तो बसपा प्रत्याशी राम कुमार अवस्थी को 51452 वोट मिले हैं।
बिधूना सीट पर तीनों दलों के प्रत्याशियों में कांटे का संघर्ष रहा। अंतिम दौर में भाजपा प्रत्याशी विनय शाक्य ने 81719 मत पाए। सपा प्रत्याशी दिनेश कुमार वर्मा को 77737 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव ने 53227 मत प्राप्त किए। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनय शाक्य ने सपा प्रत्याशी दिनेश वर्मा को 3982 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें