संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। रविवार को आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के अभियान का केंद्र बीहड़ क्षेत्र से जुड़े यमुना पट्टी के गांव रहे। यहां अयोध्या से आए पूजित अक्षत, पत्रक व राम मंदिर के चित्र का वितरण किया गया। अभियान समिति से जुड़े आरएसएस के जिला प्रचारक अनूप कुमार ने बताया कि अब तक 135000 परिवारों तक अक्षत वितरण किया जा चुका है, सोमवार को मकर संक्रांति पर्व पर अभियान का आखिरी दिन है।
रविवार को जिला प्रचारक अनूप कुमार की मौजूदगी में औरैया क्षेत्र के रोशंगपुर न्याय पंचायत के गांव मानपुर, गतपुर, मई, नौरी, दासपुर, अस्ता, महारतपुर और मुरादगंज बाजार में अक्षत पत्रक का वितरण किया। विभाग कुटुंब प्रबोधन अवनीश तिवारी ,खंड कार्यवाह अजय मिश्रा,खंड समन्वयक पंकज मिश्रा, विहिप के सह जिला मंत्री प्रदीप दुबे, खंड सह समन्वयक शिवम दिक्षित, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम शुक्ला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
औरैया नगर क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्म नगर में अभियान समिति के जिला समन्वयक अरविंद दुबे व विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा की अगुवाई में घर घर जाकर अक्षत पत्रक का वितरण किया गया।