फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राम बाबू बने अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष

Thu, 23 Jul 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-13- दायित्व पाने वाले पदाधिकारियों को सौंपे जाते पत्र। स्रोत:शिक्षक
विज्ञापन
अजीतमल। न्यू टीचर्स कॉलोनी में पुरानी पेंशन बहाली मंच (अटेवा) की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अटेवा की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रवक्ता राम बाबू चौरसिया को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

नवगठित कार्यकारिणी में हेमंत कुमार को मंत्री, प्रमोद यादव को उपाध्यक्ष, सोहनलाल चौरसिया व महावीर भारती को संगठन मंत्री, विजय भारती को कोषाध्यक्ष व नरेंद्र सिंह कुशवाहा को मीडिया प्रभारी चुना गया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण के विरोध और कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर चर्चा की गई।
अध्यक्षता डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। जिलाध्यक्ष अटेवा अमन यादव ने बताया कि 21 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद सिंह, विनोद कुमार, विजय भारती, महावीर सिंह, शोभनाथ यादव, सर्वेश कुमार, बाबूराम व संजीव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन पर जोर
सहार। अटेवा की ब्लॉक इकाई की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और इसकी बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।
महिला मोर्चा संरक्षक सीमा पाल, अमित पाल, देवेंद्र राजपूत, आशुतोष शुक्ला व अखिलेश सक्सेना ने भी संगठन की मजबूती और एकजुटता पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में 21 अगस्त को तिरंगा यात्रा सफल बनाने व 25 सितंबर को लखनऊ चलो आंदोलन में अधिकतम संख्या में सहभागिता करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में अतुल त्रिपाठी, गौरव सक्सेना, सौरभ वर्मा, प्रमोद सिंह, संतोष सिघोलिया, कौतुक रंजन, राहुल सिंह व देवांशु उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें