फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राज्यसभा सांसद ने गिनाईं उपलब्धियां

Sat, 13 Jun 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23अजीतमल ब्लॉक में मौजूद सांसद गीता शाक्य व अन्य। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
अनंतराम। अजीतमल ब्लॉक में शनिवार को राज्यसभा सांसद गीता शाक्य पहुंचीं। उन्होंने सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने सरकारी योजनाआें के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि देश आजाद होने के बाद लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं थे। लोगों को पानी तक भी समय से नहीं मिलता था। आज देश के हर गरीब व्यक्ति के पास खुद का पक्का मकान है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम बिना भेदभाव के लोगो आवास दिए गए।
गरीबों के पक्के मकान बने तो पानी की परेशानी हुई और गरीबों की यह समस्या माननीय प्रधानमंत्री तक पहुंची तो हर घर नल और हर घर जल योजना के जरिये लोगों के बाहर नल लगातार शुद्ध और समय से पानी पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि लोगों से सुझाव भी लेंगे और आपके सुझावों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मोनू सेंगर, शिवम दीक्षित, दीपू पांडेय, लव तिवारी,अनुज देवांश कमल राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्राॅसिंग के जाम से निजात का आश्वासन

कंचौसी/अजीतमल। सहार ब्लॉक के गांव कंचौसी पहुंचीं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का बीनू शुक्ला के आवास पर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने को अंडर पास बनवाने का भरोसा दिया। कहा इस मुद्दे को वह राज्यसभा में उठाएंगी।
इस दौरान उन्होंने ढिकियापुर में श्मशान घाट के लिए ज्ञानेंद्र गुप्ता द्वारा दान की गई भूमि पर अंत्येष्टि स्थल बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान संतोष शुक्ला, जय प्रकाश गुप्ता, आनंद गुप्ता, सुरेश चंद्र वर्मा, उदय दीक्षित, वेद प्रकाश पोरवाल, अवधेश सिंह रजावत व रामनरेश दोहरे मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें