फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हरियाणा के गोपाल को पटकनी दे राजू ने जीती कुश्ती

Tue, 09 Sep 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो- 09 एयूआरपी 30  दंगल में दांव पेच दिखाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। मंगलवार को सहायल थाने के समीप हुए दंगल में पहलवानों ने खूब दांवपेच दिखाए जिसे देख दर्शक रोमांचित हुए। दंगल में रसूलाबाद के राजू ने हरियाणा के पहलवान गोपाल को पटकनी देकर 51 हजार इनाम की कुश्ती जीत ली।
विज्ञापन

दंगल का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि, राजेश अग्निहोत्री, कन्हैया लाल गुप्ता व भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने संयुक्त रूप से पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। दंगल में एक हजार से लेकर 51 हजार रुपये तक की कुश्तियां हुईं। प्रमुख कुश्तियों में गुड्डू नाहरपुर कानपुर देहात व छोटू पहलवान फतेहपुर खागा के बीच हुई। इसमें गुड्डू विजयी रहे। अंकित कानपुर व गोलू घाटमपुर के बीच कुश्ती हुई। इसमें अंकित ने बाजी मारी। दंगल में महिला पहलवान मुस्तान हरियाणा ने प्रतिद्वंदी को पछाड़कर कुश्ती जीती। इस मौके पर प्रबंध समिति के चंद्रशेखर बाथम, नरेश तिवारी, आनंद कुमार दुबे, सिपाही लाल यादव, विवेक तिवारी व श्री कृष्ण पिछड़ा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें