फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के साथ आसमान से बरसी ठंड

Wed, 31 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की बिगड़े मिजाज ने मंगलवार को एक बार फिर ठंडी का अहसास कराया। आसमान से कोहरे के साथ बरसी सर्दी ने पूरे शहर के जनजीवन ही रफ्तार थाम कर रख दी। पिछले 48 घंटों से धूप न निकलने से मंगलवार को 1.8 डिग्री ओर लुढ़ककर 4.2 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन भी कोहरे की परत न छटने के कारण आसमान से बरसी सर्दी ने बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक को घरों में कैद रहने को विवश कर दिया।
सोमवार की तरह मंगलवार को सुबह जब लोगों की आंख खुली तो कोहरे की धुंध के कड़े तेवर देख लोग कंपाकपा कर रह गए। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तापमान कोहरे की धुंध से टपकती ओस की बूंदों के चलते घरों में लोग देर तक रजाई में दुबके रहने को मजबूर हो गए।

वहीं कोहरे के चलते शहर की सड़कों से लेकर हाइवे पर भी वाहनों को परिचालन तक बुरी तरह प्रभावित हो गया। दिनभर धूप न निकलने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही न के बराबर रही।
विज्ञापन

वहीं परिवहन डिपो की बसों के साथ निजी वाहनों को सवारियों के लिए देर तक इंतजार करना पड़ा। लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी के चलते लगातार दूसरे दिन भी ठंड ने लोगों की कार्यशैली को प्रभावित करके रखा। बाजार की रौनक सर्दी के चलते लय से उतरी रही।

मजबूरीवश सड़कों पर निकले लोग पूरे इंतजाम के बाद भी सिकुड़ते दिखे। जिला प्रशासन व पालिका प्रशासन के अलाव के साथ ही व्यक्तिगत इंतजाम के बाद भी लोगों को ठंड से राहत न मिल सकी।
 
ठंड से सड़कें पूरी तरह सूनी-सूनी रहीं। थोड़ी बहुत रौनक रोडवेज बस अड्डा, जिला अस्पताल और शहर के चौराहों पर ही नजर आई। सर्दी से शाम की रौनक भी पूरी तरह छिनती गई।

शाम 7.30 बजते ही शहर की 90 फीसदी से अधिक आबादी को घरों में कैद हो गई। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों पर गिरी बर्फबारी और शीतलहर के चलते गलन भरी सर्दी पड़ने की बात कही है।
विज्ञापन

               
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें