लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव पूर्व निर्धारित
कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री उमेश दीक्षित की भतीजी के शादी समारोह में
शामिल होने शहर पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री के सरकारी कार्यक्रम में
विभाग की योजनाओं का निरीक्षण भी शामिल था लेकिन बरसात ने उनके कार्यक्रम
पर पानी फेर दिया। इस कारण शिवपाल शादी समारोह में शामिल होने के बाद
हेलीकाप्टर से सैफई के लिए रवाना हो गए।
सरकारी कार्यक्रम के तहत
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का शहर में 11:45 पर आगमन था लेकिन खराब
मौसम के चलते उनका हेलीकाप्टर निर्धारित समय से एक घंटा देरी से मंडी समिति
परिसर पहुंचा।
यहां से वह कार द्वारा सीधे पूर्व मंत्री उमेश
दीक्षित के यहां शादी समारोह में पहुंचे। वे एक घंटे तक रुके। मंत्री जी की
अगवानी को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। डीएम माला श्रीवास्तव के
आगामी कार्यक्रमों के बारे में पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री ने बारिश का
हवाला देते हुए आगे के सारे कार्यक्रम रद्द करने की बात कही।
शादी समारोह के बाद सीधे वे हेलीकाप्टर से सैफई के लिए उड़ गए। इस मौके पर एसपी मनोज तिवारी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।