फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देर से खुला रेलवे फाटक, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम को रेलवे फाटक देर से खुलने से लंबा जाम लग गया। 20 मिनट बाद क्रॉसिंग खुलने पर लोग जल्दबाजी में निकले तो स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम 4:50 बजे पर फाटक बंद हुआ। इसके बाद एक-एक कर ट्रेनें गुजरतीं रहीं। ट्रेनों के गुजरने और फाटक बंद रहने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
लगभग 20 मिनट बाद फाटक खुला तो वाहन सवारों के बीच पहले निकलने की होड़ सी मच गई।
दोनों तरफ सामने से वाहन आने पर ट्रैक पर वाहन फंसे रहे। पैदल राहगीरों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच ट्रेन आने की जानकारी पर रेलवे कर्मचारी लोगों को निकालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें