फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, जाम में फंसे वाहन

Thu, 21 Aug 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20 एयूआरपी 34 क्रॉसिंग बंद होने से खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर बुधवार को दोपहर तीन बजे से शाम 5 बजे तक क्राॅसिंग बंद रही। इससे दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन फाटक बंद होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार को भी डीएफसी ट्रैक से अप और डाउन की मालगाड़ियों को गुजारने के लिए क्राॅसिंग बंद कर दी गई। इसके बाद मुरी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, जोधपुर सुपरफास्ट, उत्तर पूर्व एक्सप्रेस व टूंडला-कानपुर मेमू सहित दो मालगाड़ियों को निकाला गया। इसके बाद क्राॅसिंग को खोला गया। क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं
। शाम 5 बजे के करीब क्राॅसिंग खुली, इससे जल्दी निकलने के चक्कर में कई ऑटो चालक व दो पहिया वाहन सवारों में विवाद की स्थिति बन गई। ट्रैक पर भी वाहन फंसे रहे। इससे रेलवे ट्रैक पर भी जाम के हालात बने। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होने से क्राॅसिंग को बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें