फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे क्रॉसिंग बंद, डेढ़ घंटे लगा जाम

Sat, 03 Jan 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-8-रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लगीं वाहनों की कतारें।संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों के गुजरने के कारण क्रॉसिंग गेट बंद किया गया। इससे शुक्रवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह लगभग साढ़े आठ बजे तीन ट्रेनों को पास कराने के लिए क्रॉसिंग गेट बंद किया गया। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, टूंडला-कानपुर मेमू, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस आदि यात्री ट्रेनों के साथ-साथ डीएफसी ट्रैक पर छह मालगाड़ियां भी गुजरीं। इस दौरान गेट काफी देर तक बंद रहा।
कई वाहन चालकों ने अपने वाहनों को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा कर दिया, इससे जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण कई वाहन फंसे रहे और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दस बजे के बाद फाटक खुलने पर यातायात सुचारू हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों का दबाव अधिक होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग को लंबे समय तक बंद रखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें