आबकारी टीम ने कीरतपुर और मोहल्ला आदर्श नगर में छापा मारकर भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहन बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। आबकारी टीम की छापामारी से बस्ती में खलबली मची रही।
बुधवार को मोहल्ला आदर्श नगर में आबकारी निरीक्षक एके शुक्ला की टीम ने तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर छापामारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। कीरतपुर व मोहल्ला आदर्श नगर में छापे के दौरान टीम ने 78 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके साथ ही करीब 2800 लीटर लहन को मौके पर नष्ट किया।
अवैध व कच्ची शराब के मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आबकारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे कच्ची शराब के कारोबार पर छापेमारी जारी रहेगी और किसी भी दशा में कच्ची शराब के कारोबार को रोका जाएगा। छापामारी टीम में शंकर सिंह, चतुरगुण सिंह, प्रियंका, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।