फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी के विजेता पुरस्कृत

Sat, 31 Oct 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
आरके देवी महाविद्यालय में गांधी जयंती के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। पांच अक्तूबर को हुई प्रतियोगिता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री से जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया था।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में प्रथम चरण में जूनियर वर्ग से प्रथम स्थान पर अनिरुद्ध कुमार, दूसरे स्थान पर अखिलेश शर्मा व तीसरे स्थान पर शिवानी शर्मा रहीं। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में आकाश कुशवाहा, सागर कुमार, निखिल प्रमुख रहे।  इसी प्रकार दूसरे चरण में प्रथम स्थान पाने वालों में रोहित कुशवाहा, द्वितीय  स्थान पर आशीष, तृतीय स्थान पर अजय व सांत्वना पुरस्कार आकाश कुशवाहा, अंकित  यादव, सान्या यादव ने प्राप्त किया था।

विजेता बच्चों को महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डा. शैलेश पांडेय ने प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. रमेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. अजीत सिंह और विशिष्ट अतिथि केशव तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें