फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निर्माणाधीन सड़क को क्वालिटी मॉनीटर टीम ने जांचा

Wed, 17 Jan 2024 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही साढ़े छह किलोमीटर की सड़क का मद्रास से आई नेशनल क्वालिटी मानीटर टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सड़क की नाप तोल की और सड़क पर डाली जा रही मिटटी और गिटटी का भी सैंपल लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नेशनल हाईवे के प्रतापपुर ओवरब्रिज से अमावता, मलगवां मंदिर होते हुए गौहानी खुर्द के लिये साढ़े छह किलोमीटर की सड़क निमाण का कार्य एक वर्ष से चल रहा है। लेकिन आज तक सड़क ने अपना स्वरूप नहीं ले पाया है। धीमी गति से हो रहे निर्माण के चलते जहां लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है। वहीं लोगों द्वारा कई तरह की चर्चा भी की जा रही है। यह सड़क का टेंडर 2022 में हुआ था।
इसका निर्माण कार्य 2023 तक पूरा होना था। लेकिन एक वर्ष का समय और मिलने के चलते इसे मार्च तक तैयार होना है। इस सड़क का कार्य इटावा की कंपनी लालजी ट्रेडर्स करवा रही है। इसका बजट ढाई करोड़ रुपये का है। मंगलवार को नेशनल क्वालिटी मानीटर टीम के इन्चार्ज सज्जीकुमार ने पीएमएसवाई विभाग के सहायक अभियन्ता आरपी शर्मा एवं आमिर सुल्तान के साथ जाकर सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क को खोदकर मिटटी एवं गिटटी का सैंपल भी लिया। इस अवसर पर सज्जी कुमार ने सड़क बना रहे कर्मचारियों को आड़े हाथ भी लिया। उन्होने बताया कि अभी सड़क का सैंपल लिया गया है। जिसको लैब में भेजकर चेक किया जायेगा। जिसके बाद उसकी गुणवत्ता का सही आकलन किया जायेगा। वही इस संबंध में पीएमजीएसवाई विभाग के अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि रूटीन चेकिंग हुई है। प्रत्येक चार माह में हो रहे कार्यों की जाती है। उन्होंने बताया कि साढे छह किलोमीटर की सड़क ढाई करोड़ की लागत से बनवायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें