औरैया। जिले की तीनों विधानसभाओं में ग्रामीणांचलों के 16 गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने की योजना बनाई गई है। नाबार्ड योजना के तहत लोक निर्माण विभाग ने 18 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम कराया जाएगा। विभाग का मानना है कि जल्द ही इस पर मुहर लगेगी और बारिश के बाद काम शुरू हो सकता है।
नाबार्ड योजना के तहत लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर 16 राजस्व गांवों की सड़कें चयनित की थी। यह वह सड़कें हैं जो मुख्य मार्गों से जुड़ती और गांव को सीधे जिला मुख्यालय से जोड़ती हैं। इनमें तीनों विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसमें औरैया विधान सभा क्षेत्र के पांच, दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के चार व बिधूना विधान सभा क्षेत्र के सात राजस्व गांव शामिल किए गए हैं। इन राजस्व गांवों में बनने वाली नई सड़कों पर छह-छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल 21.650 किलोमीटर सड़क का निर्माण के लिए विभाग ने पिछले दिनों 18 करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया है। इस पर जल्द ही सहमति मिलने मिलने के साथ बजट जारी होगा।
औरैया विधान सभा क्षेत्र में इन गांवों की बनेंगी सड़कें
राजस्व गांव का नाम- कुल किलोमीटर
भाऊपुर-भगौतीपुर की- 1.80
ततारपुर से छोटी बडी गूंज- 1.50
पुरुषोत्तमपुर से मढ़ापुर- 2.00
जैतपुर से जलोखर- 1.00
अंतौल से रोशनपुर- 1.00
दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के राजस्व गांव
धड़कन से उदईपुर औतों- 1.15
आशा का पुर्वा से मेरखपुर- 1.30
हसनपुर से मोनागंज- 1.70
बघईपुर से चिमकुनी- 2.00
बिधूना विधान सभा क्षेत्र के राजस्व गांव
बंजारन किशनपुर से चकमऊ- 1.10 मल्हौसी से कंधिया- 1.30
सूरजपुर से बमराहा- 1.00
बंजारन किशनपुर से चकमऊ सुरेंदा- 1.00
ठाकुरागांव से निवादा- 1.80
मल्हौसी से नीमहार- 1.00
हिंदूपुर से अजीतपुर- 1.00
वर्जन
ग्रामीण सड़कों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए 16 सड़कों का 18 करोड़ का प्रस्ताव नाबार्ड के तहत बनाकर भेजा गया है। इस प्रस्ताव के जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।