फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो 28एयूआरपी03- खानपुर चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर विरोध प्रकट करते लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। लद्दाख घटना के विरोध में पूर्व राज्यमंत्री मो. इरशाद के नेतृत्व में युवाओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। युवाओं ने चीन के उत्पाद न खरीदने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पूर्व राज्यमंत्री के नेतृत्व में युवाओं ने शहर के मुख्य मार्ग से जुलूस निकाला। खानपुर चौराहे पर पुतला दहने के बाद चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मो. इरशाद ने कहा कि चीन ने भारत से जितने वादे किए, किसी को पूरा नहीं किया। बल्कि हर बार भारत को धोखा दिया है।
लद्दाख में हुई घटना भी चीन की वादाखिलाफी का परिणाम हैं। दूसरी ओर युवा सपा नेता अनुज यादव ने कहा कि सरकार को चीन से आने वाले सामान पर रोक लगानी चाहिए। इस मौके पर अनवर खान, अताउल्ला, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें