फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीएसपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने पर पंप ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त

Sat, 06 May 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। बहुजन समाज पार्टी के समर्थित प्रत्याशी अरविंद पोरवाल का समर्थन करने एवं वोट मांगने पर सरकारी कर्मियों के खिलाफ धड़ाधड़ कार्रवाई हो रही है। बुधवार को नगर पंचायत दिबियापुर में ठेके पर कार्यरत पंप ऑपरेटर की फोटो वायरल होने पर सेवा समाप्त कर दी गई। इससे पहले सहार ब्लॉक के एक शिक्षक की फोटो वायरल होने पर निलंबित किया जा चुका है। वहीं, सहार ब्लॉक के एक और शिक्षक की गुरुवार को बसपा प्रत्याशी को माला पहनाते फोटो वायरल होने से खलबली मची है।
विज्ञापन

दिबियापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक दिबियापुर नगर पंचायत के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने वालों पर नजर गड़ाए हुए हैं। बसपा प्रत्याशी अरविंद पोरवाल के पक्ष में वोट मांगते हुए एक फोटो वायरल हुई। यह फोटो बसपा प्रत्याशी के कार्यालय की बताई गई। इसमें नगर पंचायत दिबियापुर में आउटसोर्सिंग कर्मी नवीन पोरवाल भी बैठे हैं। इसकी कुछ लोगों ने शिकायत की। मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की गई है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय सक्सेना ने बताया कि राजनीतिक दलों ने शिकायत की कि नवीन पोरवाल बसपा प्रत्याशी के पक्ष में सक्रिय रूप में प्रचार प्रसार का कार्य कर रहे हैं। जांच और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित ठेकेदार को पंप ऑपरेटर की सेवा समाप्त करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों बसपा प्रत्याशी अरविंद पोरवाल के पक्ष में वोट मांगने की फोटो वायरल होने के बाद सहार ब्लॉक के शिक्षक रविकांत पोरवाल को निलंबित कर दिया गया था। इधर, गुरुवार को एक फोटो और वायरल हुई। इस फोटो में बताया गया कि सहार ब्लाक का एक परिषदीय शिक्षक बसपा प्रत्याशी अरविंद पोरवाल को माला पहनाते नजर आ रहा है। इसके बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें