फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैया डिपो पांच नई बसें पहुंचीं, बेहतर होगीं सेवाएं

Sat, 06 May 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिल्ली, कानपुर व लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। औरैया डिपो को शुक्रवार पांच नई बसें मिली हैं। जो इन रूटों पर संचालित की जाएगी। इससे यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। अभी तक डिपो से 65 बसें संचालित की जा रही थीं, अब इनकी संख्या 70 हो गई है।
विज्ञापन

परिवहन सेवा को बेहतर बनाने के लिए औरैया डिपो के अधिकारी पिछले काफी दिनों से अलग-अलग रूटों पर बेहतर सेवाएं देने के लिए बसों की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की मांग पर सरकार से पांच नई बसें शुक्रवार को डिपो भेजी हैं। अधिकारियों का कहना है कि बसें अभी लोकल रूट पर चलाई जा रही हैं। इसके बाद बसों को आगरा, लखनऊ, झांसी, दिल्ली रूट पर चलाने का फैसला लिया जाएगा।
बताया कि नई बसों को लंबे रूट पर इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे लोगों को सफर करने में आसानी रहे। वहीं, डिपो के अधिकारी राजस्थान, गुरुग्राम व मुरादाबाद के लिए कोई भी सीधी बस सेवा न होने पर भी विचार कर रहे हैं। अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद बसों को इन रूट भी चलाया जा सकता है। बता दें कि अभी तक इन रूटों पर सीधे बस सेवा न मिलने से स्थानीय लोग ट्रेन व अन्य वाहनों से सफर करते थे। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को पांच बसें डिपो आ गई हैं। जल्द ही रूट निर्धारण कर बस संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें