फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 824 बूथों पर चला पल्स पोलियो अभियान

Mon, 29 Jun 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10- जिला अस्पताल में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाते सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। पोलियो मुक्त अभियान के तहत रविवार को जिलेभर के 824 बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचीं। जहां पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके साथ ही पोलियो के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पूर्व की रणनीति के तहत रविवार सुबह स्वास्थ्य टीमें चिह्नित स्थानों पर पहुंचीं। स्कूल से लेकर गांव के पंचायत सचिवालयों में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए बच्चों को बुलाया गया। शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सचान की मौजूदगी में बच्चों को खुराक पिलाई गई। एक-एक बच्चे का ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया गया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सचान ने इस दौरान बताया कि सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की 442 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। इसे लेकर पांच दिन तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में रविवार को शिक्षक भी मौजूद रहे। स्कूल में बच्चों को बुलाकर बारी-बारी से पोलियो की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

-
पल्स पोलियो अभियान के तहत 0-5 वर्ष के कुल 253500 बच्चों को दवा पिलाए जाने का लक्ष्य है। साथ ही 263816 घर निर्धारित हैं। ईंट भट्ठे, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व चौराहे आदि पर पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए जनपद में कुल 41 ट्रांजिट टीमें व 11 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। घर-घर टीमें पहुंचेगी।-डॉ. सुरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें