फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर सवार बदमाशों ने मां बेटे को लूटा

Sat, 12 Sep 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर- बिधूना मार्ग पर स्कूटर सवार मां बेटे को पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। लुटेरों के धक्का देने से गिरी महिला को गंभीर चोटें आईं, उन्हें दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 
कैलाश बाग, गुंजन टाकीज रोड, दिबियापुर निवासी राजकुमार अपनी मां राधा देवी के साथ बीमार मौसी को देखने शुक्रवार को अपरान्ह दो बजे नेविलगंज अछल्दा अपने स्कूटर से जा रहे थे।

दिबियापुर- बिधूना मार्ग पर गढ़े का पुर्वा के आगे पीछे से आए लाल पल्सर सवार दो बदमाशों ने स्कूटर सवार महिला को धक्का दे दिया। बाइक सवार लुटेरे ने महिला की जंजीर छीनी और एक लुटेरे ने कानों में पड़े झुमके खींच लिए। धक्का मारने से गिरी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन



इस बीच बेटा राजकुमार ने महिला को संभालने का प्रयास किया। मौका पाकर बदमाश भाग खड़े हुए। महिला को गंभीरावस्था में दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। राजकुमार के अनुसार मोटरसाइकिल चला रहा युवक मुंह पर अंगोछा बांधे था। जबकि लाल रंग की पल्सर गाड़ी बिना नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें