फोटो-22-प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम। स्रोत:प्रशासन
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर से पराली एवं कृषि अपशिष्ट जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के उद्देश्य से जागरूकता वाहन को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने बताया कि ये जागरूकता वाहन गांव-गांव भ्रमण कर किसानों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों एवं पर्यावरणीय क्षति के प्रति जागरूक करेंगे।
उन्होंने उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिए कि वाहनों का संचालन योजनाबद्ध ढंग से किया जाए। जनपद के प्रत्येक ग्राम जहां धान की खेती की जा रही है। वहां प्रचार वाहन की पहुंच सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में फसल कटाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है, वहां प्राथमिकता के आधार पर जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएं ताकि किसान समय रहते पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाएं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार वर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।