फोटो -24- तिलक इंटर कॉलेज में शिक्षकों से वोट मांगते सपाई। स्रोत:पार्टी
- फोटो : रामलीला मैदान में कुश्ती दंगल में एक दूसरे पहलवान को पटखनी देने की कोशिश। स्रोत कमेटी
औरैया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बुधवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों, युवाओं और स्नातक मतदाताओं से सीधे संवाद कर प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने आगरा खंड शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल के समर्थन में वोट मांगे। स्नातक एमएलसी प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू के पक्ष में भी समर्थन जुटाया। मतदाताओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और दोनों प्रत्याशियों को जिताने के लिए एकजुट होकर मतदान करें। जनसंपर्क के दौरान सपा नेताओं ने शिक्षक और स्नातक वर्ग के मतदाताओं से चर्चा की। उनकी लंबित समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक और स्नातक वर्ग की आवाज को सदन में पूरी मजबूती के साथ उठाने के लिए ऐसे जनप्रतिनिधियों का होना बेहद आवश्यक है। जनसंपर्क अभियान में पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, महेंद्र त्रिपाठी, रानू पालीवाल, सुशील वर्मा, कमलेश तिवारी, रंजना पाल, सायरा बानो, स्नेहलता दोहरे, राजकुमार गौतम, हरिशंकर यादव, रामरतन दोहरे उपस्थित रहे।