फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में छात्र- छात्राओं ने दिखाया हुनर

Fri, 06 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार से प्रारंभ हुए प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में कानपुर प्रांत के आठ संकुलों से पहुंचे 35 विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न माडलों में बच्चों ने आदर्श ग्राम का खाका खींचा। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने वैज्ञानिक सोच प्रदर्शित करने वाले कई माडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



 
प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में अलग- अलग वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में गुरुवार देर शाम रिजल्ट की घोषणा कर दी गई। विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर दिबियापुर के बच्चों ने बाजी मारी। बाल वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर कन्नौज के बच्चे विजेता बने।


संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच के शिशु वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर दिबियापुर के बच्चों ने एवं तरुण वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर तिर्वा के बच्चों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


 
वैदिक गणित प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर उरई एवं बाल वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर फतेहगढ़ के बच्चे विजेता बने। वैदिक गणित पत्र वाचन के बाल एवं किशोर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर कर्वी के बच्चों ने एवं  तरुण वर्ग में जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर कानपुर के बच्चों ने बाजी मारी।

 
विज्ञान माडल में निर्णायक की भूमिका राकेश तिवारी, शुभारानी गुप्ता, जीएन अग्रवाल, सौरभ तिवारी, बीना शर्मा ने निभाई। सांस्कृतिक प्रश्न मंच में 40 टीमों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान प्रदर्शनी में दाब ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा, पारिस्थिक संतुलन आदि प्रयोगों को बच्चों ने रखा।  प्रधानाचार्य डा. अनुपम सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार बाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें