अछल्दा रोड स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी स्कूल में
सोमवार को बालिकाओं को आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता, ध्यान, एकाग्रता और अच्छे
अनुशासन के साथ उनके व्यक्तित्व विकास के लिए जुडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया
गया।
प्रशिक्षक नीलांशू ने कहा कि इससे बौद्धिक क्षमता का अच्छा
विकास होता है। किसी भी हालात से निपटने में जूडो-कराटे का ज्ञान आत्मबल
प्रदान करता है।
कहा कि जूडो-कराटे असुरक्षा की भावना को समाप्त
करने में सहायक होता है। प्रधानाचार्य एएन दीक्षित ने कहा कि उनकी संस्था
का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तायुक्त, संस्कारवान शिक्षा दिलाना है।