फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से एसपी आवास पर तोड़फोड़

Sat, 27 Feb 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के गांव जरुहौलिया में प्रधान पति की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से शनिवार को परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एसपी आवास पर पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एएसपी, सीओ सिटी व सदर इंस्पेक्टर ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। इस बीच तोड़फोड़ शुरू कर दी और फर्नीचर व खिड़कियां आदि क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी।
विज्ञापन


गांव जरुहौलिया निवासी ग्राम प्रधान संगीता देवी के पति राजवीर परमार की 15 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन दो नामजद आरोपी शवेंद्र व शिव कुमार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। दोनों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह एसपी आवास पर धावा बोल दिया।

इस बीच महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गईं। सूचना मिलने पर एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुभाष अत्री व सदर इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश ने पहुंचकर  समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनीं। महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद भी हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन


इस बीच महिलाओं व ग्रामीणों की भीड़ ने एसपी आवास के कैंप कार्यालय में रखी शीशे की मेज व खिड़की-दरवाजे के शीशे तोड़ दिए। तकरीबन दो घंटे तक चले हंगामे के बीच क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह कुशवाह व जालौन जिले के सरसेला विधायक सुरेंद्र सिंह ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद सभी ने मुख्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें