फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आईटीआई के सामने कूड़ा डंप करने का विरोध, सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। एबीवीपी ने सोमवार को एसडीएम कमल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर आईटीआई के सामने कचरे के ढेर हटाने और महाविद्यालय के रास्ते पर असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की मांग की
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि आईटीआई के सामने कूड़ा डाले जाने से गंदगी का अंबार लग गया है। इससे छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी होती है। उन्हें संक्रमण और दुर्गंध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय के रास्ते में शराब के सेवन जैसी असामाजिक गतिविधियां होती हैं। इन गतिविधियों से छात्राओं को विशेष रूप से असहज स्थिति झेलनी पड़ती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उन्होंने नियमित सफाई सुनिश्चित कराने की भी मांग की।
तहसील संयोजक ऋषभ तिवारी ने प्रशासन और नगर पंचायत को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एबीवीपी आंदोलन करेगी। कूड़े की समस्या दूर न होने पर नगर पंचायत और तहसील कार्यालय के बाहर कूड़ा रखकर विरोध की चेतावनी भी दी गई। ज्ञापन देने वालों में विभाग संयोजक आयुष शुक्ला, श्रद्धा प्रजापति, राज शिखर शुक्ला और विनीत सक्सेना शामिल थे। राज प्रजापति, रजनीकांत प्रजापति, केतन राजपूत, हैप्पी, सनी समेत आईटीआई के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें