फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 15 जर्जर सड़कों की मरम्मत का भेजा प्रस्ताव

Fri, 09 Jan 2026 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की सुध पीडब्ल्यूडी ने ली है। जिले की 15 जर्जर सड़कों का सर्वे करते हुए मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। इन्हें बजट जारी होने के बाद बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे लोगों का आवागमन सुचारु रूप से हो सकेगा। संपर्क मार्गों की बदहाली को लेकर स्थानीय स्तर पर जिले में लगातार मांग उठ रही थी। खास तौर पर दिबियापुर कस्बा से सटे घेरा, कैंझरी व जमुहां आदि गांवों के बीच सड़कें बदहाल हैं।
यहां पर गड्ढों में तब्दील सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीण इसे लेकर लगातार सड़कों को ठीक कराए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं अजीतमल व बिधूना में भी इस तरह की सड़कें शामिल हैं। इस मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने जर्जर सड़कों का सर्वे कराया है। इसमें 15 सड़कों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि 15 जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट की संस्तुति होते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें