फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के सीएम बनने पर निकाला जुलूस

Sun, 19 Mar 2017 11:51 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
मुरादगंज में जुलूस निकालते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों में जश्न का माहौल रहा। युवा खासे उत्साह में नजर आए। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। मुरादगंज में जुलूस निकाला गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नहर कोठी पर बैठक की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नारे लगाए। सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर चर्चा हुई। उपाध्यक्ष नागेंद्र ने कहा कि कार्यकर्ता कानून के दायरे में रहते हुए जनता की समस्या का निस्तारण करें। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान वैभव गुप्ता, अतुल ठाकुर, राकेश वर्मा, उपेंद्र , मृदुल कौशल, बालक सिंह कुशवाह, अमित सिंह, जितेंद्र, शिवा कौशल, अंकित गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुरादगंज में भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर जय श्रीराम के नारे लगाए। हिंदू युवा वाहिनी व बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कस्बे में जुलूस निकाला। यहां शिवम दीक्षित, राजवर्धन राजावत, शिवम शुक्ला, चिराग शुक्ला, शीतू भदौरिया, ऋषि  चौहान, सुनील पोरवाल, संदीप यादव,मनीष यादव, दिनेश, दीपक चौहान, नवीन त्रिपाठी अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे अयाना। आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री बनने पर महंत नरहरिदास ने कस्बे में लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि योगी के सीएम बनने से सभी लोग गौरव महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें