फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सर्वर पर अधिक लोड होने से आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को जिले के स्वास्थ्य कर्मियों ने भी एक घंटे का श्रमदान कर अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद सभी जगहों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। वहीं सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले में पात्रों को आयुष्मान योजना के सर्वर ने जमकर छकाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर रविवार को जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार सुबह भाजपा पदाधिकारियों के साथ एक घंटे का श्रमदान कर अस्पतालों में सफाई की। सीएचसी अयाना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर, मंडल अध्यक्ष अरविंद सेंगर से सीएचसी अधीक्षक सुनील कुमार शर्मा व स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद सीएचसी पर मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील ने बताया कि मेले में 48 मरीज आए। जिसमें से 11 मरीज बुखार से संक्रमित मिले। वहीं 37 मरीज अन्य रोगों से ग्रसित रहे। सभी बुखार रोगियों का रैपिड डेंगू टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव रही। सीएचसी बिधूना के अधीक्षक डॉ. अभिचल पांडेय ने बताया कि मेले में कुल 84 मरीज आए। जिसमें सर्वाधिक 50 मरीज बुखार के रहे। अधीक्षक ने बताया कि मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में लोगों की जरा सी लापरवाही उन्हें बीमार कर सकती है।
आयुष्मान योजना 2.0 शुरू होने से पात्रों में आयुष्मान कार्ड बनवा कर लाभ पाने की आस जागी है लेकिन सर्वर का रुक-रुक कर चलना पात्रों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रविवार को स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे पात्रों को सर्वर की समस्या से फिर जूझना पड़ा। कई पात्र तो घंटों इंतजार करने के बाद बिना आयुष्मान कार्ड बनवाए लौट गए।
विज्ञापन

एप पर लोड अधिक होने की वजह से बार-बार सर्वर की समस्या उत्पन्न हो रही है। कुछ देर तक एप पर काम होने के बाद अचानक से सर्वर गुल हो जा रहे हैं। कार्ड बना रहे कर्मचारी अधिक से अधिक कार्ड बनाने का प्रयास कर रहे हैं। - डॉ. देवनारायन कटियार, नोडल, आयुष्मान योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें